Showing posts with label hindi. Show all posts
Showing posts with label hindi. Show all posts

Saturday, July 8, 2017

दिक्कत

हर एक मन में दंगा है
ज़िंदा रहने का पंगा है
गुस्सैल मुखोटो के अंदर
हर एक बंदा नंगा है

अंदर ही अंदर उबल उबल
अब शक्लें भी बिगड़ गयी
इस सर्कस में उछल उछल
शिकन से रूह भी अकड़ गयी

अब दिक्कत में ही ज़िंदा हैं
पिंजरे में फंसा दरिंदा है
कुछ सहमा सा, शर्मिंदा सा 
एक टूटा हुआ परिंदा है.

अब ना है आशा की कोई आस
ना ही मुक्ति की तलाश
अब तो हर शीशे से घूरती है
एक मुस्कुराती हुई लाश

---
कैसी लगी? रोक लो, वर्ना और लिखता रहूँगा.

और पढ़ लो. तलाश, खामोश, Outrage का Culture 


Monday, May 8, 2017

तलाश

मैं अपने मन के जंगल में 
हूँ ढूंढ़ रहा एक कविता को 
कुछ सुनी हुई, कुछ देखी सी 
कुछ भूली सी, अनलेखी सी 

भाग कर थक सा गया हूँ 
लेकिन मन में एक इच्छा है 
एक पंक्ति, एक शब्द, एक लय 
एक नयी कविता की तृष्णा है

हर पत्ती और हर वृक्ष से 
अब पूछ पूछ कर चलता हू 
देखा है मेरी कविता को?
या शायद कुछ सुना ही हो 

छाया मातम इस जंगल में 
सब फसे हुए इस दंगल में 
और मेरी कविता सरसराती
अब घूम रही है मंगल पे 

--
I probably suck at writing Hindi poems. But since when has sucking at something stopped me from doing it?